Google Tez App ko kaise use kare इंडिया में लॉन्च हुआ UPI आधारित Tez ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल



Google Tez App ko kaise use kare 

भारत में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई सर्विस से लैस डिजिटल वॉलेट Tez लॉन्च कर दिया गया है। गूगल आधारित ये ऐप खासतौर पर भारत के लिए बनाया गया है, तो इसमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा भी शामिल होंगी। यूपीआई की मदद से यूजर्स आसानी से पैसे ट्रांसफर और रिसीव कर सकेंगे। बता दें कि ये ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यहां हम आपको इसके जरिए पैसे भेजने का तरीका बता रहे हैं।


स्टेप 1-     ये ऐप आईओएस और एंड्राइड दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। सबसे पहले अपने फोन में tez app इंस्टॉल करें।

स्टेप 2-      ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें आपको वो मोबाइल नंबर, जो आपके बैंक अकाउंट नंबर से जुड़ा हुआ है, डालना होगा।

स्टेप 3-     मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने के बाद यूजर अपने गूगल अकाउंट को चुन सकते हैं, जिसे वह तेज ऐप के साथ सिंक करना चाहता है।


स्टेप 4-      इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP अगर दो मिनट के अंदर आपके मोबाइल पर नहीं आता है, तो ये कैंसिल हो जाएगा और आपको दोबारा या फिर किसी और नंबर से ट्राई करना होगा।


स्टेप 5-     सक्सेसफुली ओटीपी रजिस्टर्ड करने के बाद यूजर इसे पासवर्ड के जरिए सिक्योर भी कर सकता है।


स्टेप 6-       इसके बाद आपको किसी को पेमेंट करने से पहले अपने बैंक को इस एप में एड करना होगा। Tez एप भारत में मौजूद उन सभी बैंक को सपोर्ट करता है जो यूपीआई को सपोर्ट करते हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर पूर लिस्ट चैक कर सकते हैं।


स्टेप 7-      इसके बाद आपका नंबर वैरिफाई करने के लिए बैंक से आपको एसएमएस आएगा। मान लीजिए अगर आपका अकाउंट अगर SBI बैंक में है और आप आपका अकाउंट इनबिल्ट है तो आप आसानी से अपने किसी भी दोस्त या परिवार वालों को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के लास्ट 6 डिजिट और एक्सपाइरी डेट को लिखना होगा। एक बार यह करने के बाद आप किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। याद रहे जब भी आप किसी को पैसे ट्रांसफर करते हैं तो यह आपसे पिन मांगेगा जो आपने पहले जनरेट किया था।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

4FUN App Loot: Earn Rs. 100 Paytm Daily (Unlimited Trick Added)

ब्लॉग से पैसे कैसे कमाएँ? बेस्ट टिप्स Make Money Blogging tutorial Hindi

ONEAD APP :- REGISTER WITH ONEAD APP REFERRAL CODE “122GJ”, REFER AND EARN REAL MONEY UPTO 10 LEVELS OF REFERRALS